हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन रोड स्थित शिवासा एस्टेट में आइ-20 कार से पहुंचे चोरों ने कारोबारी के घर दिनदहाड़े बड़ी घटना की। परिवार के साथ गोवर्धन भंडारे में गए कारोबारी के घर की तिजोरी से एक करोड़ के जेवरात और कैश साफ कर फरार हो गया। शाम को परिवार लौटा तो घर के ताले टूटे मिले और तिजोरी खुली पड़ी थी। कारोबारी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के रिश्तेदार हैं। डाग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कई घंटे तक जांच की। सीसीटीवी में दो चोर कार में जाते दिख रहे हैं। मंगलम साड़ी शोरूम के संचालक सुशील दीवान मंगलवार सुबह व्यापार मंडल द्वारा आयोजित भंडारे में गोवर्धन गए थे। सुबह 11.30 बजे बेटा प्रकाश दीवान, अपनी पत्नी और मां के साथ निकल गए। सुशील ने कर्मचारी पिंटू से भी प्रकाश के साथ गोवर्धन आने को कहा था। सुबह 11.35 बजे पिंटू घर पहुंचा। पिंटू ने बताया कि घर से एक युवक निकलते हुए बोला बाबूजी तो चले गए। इसके बाद पिंटू ने कारोबारी के बेटे प्रकाश को फोन किया तो उन्होंने बताया कि परिवार के साथ गोवर्धन पहुंच चुके हैं। इसके बाद पिंटू गांव चला गया। शाम पांच बजे सुशील परिवार के साथ लौटे तो घर के दरवाजे का लाक टूटा था। अंदर जाकर देखा तो घर की तिजोरी में रखे एक करोड़ के आभूषण व नकदी गायब थे। पुलिस ने आसपास के घरों के बाहर लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग देखी। जिसमें एक सफेद रंग की आइ-20 कार दिखी, जिसमें दो लोग भी थे। कार गेट पर रुकने के पांच मिनट बाद दो लोग घर के अंदर जाते हुए भी दिख रहे हैं। सुशील दीवान ने बताया, छोटी बेटी ज्योति माहेश्वरी की शादी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के भतीजे राजीव से हुई है। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया, सीसीटीवी में दिख रही कार का पता किया जा रहा है। मामले की जांच की जा रही है। जिस तरह से घटना की गई, उससे लगता है कि घर में बारे में सारी जानकारी थी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
