हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में दो दिन पहले राधाकृपा धाम के कमरे में मिला युवक प्रेमानंद महाराज के दर्शन करने के लिए आया था। प्रथम दृष्टया युवक की मौत हृदयगति रुकने से बताई जा रही है। बावजूद पोस्टमार्टम के बाद उसके बड़े भाई उसका अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक शैलेश यादव(38) पुत्र केपीएस यादव निवासी बी 4 चंदनवन था। युवक 27 मई को प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए आया था। राधाकृपा धाम में रुककर दो दिन तो युवक ने दर्शन किए। 29 मई को उसे उठाया गया तो जबाव नहीं मिला। सूचना पर पहुंची रंगजी पुलिस कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक का शव बरामद किया। तलाशी में उसके भाई सतीश यादव निवासी दिल्ली का नंबर मिला। उस पर फोन करके सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के बाद बड़े भाई ने अंतिम संस्कार भी कर दिया। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। हालांकि पूर्व में चंदनवन में रह रहा था, पर पिछले 15 साल से बड़े भाई के घर गुरुग्राम में रह रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा। प्रथम दृष्टया मौत हृदयगति रुकने से होना प्रतीत हो रहा है। मृतक के मुंह से झाग भी निकल रहे थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
