• Fri. Feb 13th, 2026

दुकान पर खड़े युवक को मारी गोली, फायरिंग से फैली दहशत

ByVijay Singhal

May 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के हाईवे थाना क्षेत्र स्थित महेंद्र नगर में  डेयरी पर बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। गोली डेयरी पर खड़े युवक लगने से लहूलुहान हो गया। लोगों को आता देख हमलावर फायरिंग करते हुए भाग गए। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। रविवार की सुबह 11 बजे के करीब महेंद्र नगर निवासी विजय अग्रवाल घर के बाहर बनी दुकान पर खड़े थे। दुकान में मांट निवासी बॉबी ने डेयरी खोल रखी है। यहीं पर सौंख एवं हाल महेंद्र नगर निवासी मेघश्याम उर्फ अर्जुन खड़े थे। तभी बाइकों पर करीब एक दर्जन हमलावर पहुंचे। बॉबी से गाली गलौज करने लगे। झगड़ा होने पर आसपास के लोग एकत्रित होने लगे तो बाइक सवारों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में गोली मेघश्याम उर्फ अर्जुन के निजी अंग के पास लगी। वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। लोगों ने बाइक सवारों को घेरने का प्रयास किया तो बाइक सवार हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही पुलिस बल के साथ पहुंच गए। सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि गोली मारने वाले दूध का कार्य करने वाले बताए जा रहे हैं। डेयरी मालिक और बाइक सवारों में रुपयों का लेनदेन था। इसी को लेकर गोली मारी है। गोली मारने वालों की गिरफ्तारी के लिए थाना प्रभारी दबिश दे रहे हैं। परिजन ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने मौके से दो बाइक भी बरामद की हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.