• Wed. Feb 5th, 2025

टेंपो में आगे बैठा युवक मैक्स की रगड़ से गिरा, पहिये के नीचे आने से मौत

ByVijay Singhal

Mar 15, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र के मछली फाटक पुल पर रौंगटे खड़े कर देने वाला दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। टेंपो में आगे बैठे युवक को सामने से आई मैक्स पिकअप अपने साथ खींचकर ले गई। करीब सौ मीटर घिसटने के बाद युवक मैक्स के पहिये के नीचे आ गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे आगरा रेफर कर दिया। रास्ते में युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने मैक्स चालक पर मुकदमा दर्ज कराया है। अंकित उर्फ अन्नू (24) पुत्र देवी सिंह निवासी राम नगर, जमुनापार कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। मोबाइल खरीदने के लिए अपने दोस्त के साथ आया था। स्टेट बैंक चौराहा से वह लक्ष्मी नगर जाने के लिए टेंपो में बैठा था। टेंपो चालक ने उसे पीछे की सीट पर स्थान न होने के चलते आगे अपने बराबर में अन्य सवारियों के साथ बैठा लिया था। जगह कम होने के चलते वह टेंपो से बाहर लटका हुआ था। मछली फाटक पुल पर पीछे से आ रही मैक्स पिकअप युवक को रगड़ लगी और उसके कपड़े मैक्स की बॉडी में उलझ गए। इससे वह करीब 100 मीटर घिसटने के बाद उसके पहिये के नीचे आ गया। चश्मदीदों के घटना को देख रोंगटे खड़े हो गए। तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर गए। वहां से उसे आगरा के लिए रेफर कर लिया। एंबुलेंस से ले जाते वक्त उसकी रास्ते में मौत हो गई। एएसपी कुंवर आकाश सिंह के अनुसार मैक्स चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बहन के लिए मोबाइल खरीदने आया था युवक अंकित उर्फ अन्नू अपनी बहन आरती के लिए मोबाइल खरीदने को दोस्त अजय निवासी लक्ष्मी नगर के साथ बाजार आया था। बहन को मोबाइल देने के लिए कई दिनों से रुपये एकत्रित कर रहा था। बहन को जब घटना की जानकारी हुई तो वह बदहवास हो गई। अन्य परिवार वालों में भी मातम पसर गया। इधर, दोस्त अजय भी अपने सामने हुए हादसे के बाद सन्न रह गया। मृतक के भाई दिनेश कुमार ने बताया कि अन्नू छह भाई-बहनों में 5वें नंबर का था। ट्रैफिक पुलिस-एआरटीओ की अनदेखी पड़ी जान पर भारी शहर में टेंपो-ऑटो और ई-रिक्शा चालक धड़ल्ले से नियम तोड़ रहे हैं। इसके बाद भी ट्रैफिक पुलिस और एआरटीओ की टीम आंखों को बंद कर बैठी रहती है। इनके खिलाफ कोई कार्रवाई करने की तक की जहमत नहीं उठाती। मृतक के दोस्त अजय ने बताया कि जिस टेंपो में वह सवार हुआ था। उसमें पहले से पीछली सीट पर लड़कियां और आगे एक युवक बैठा था। टेंपो चालक ने उसे व अंकित आगे बैठा लिया। दोपहर डेढ़ बजे मछली फाटक पुल पर पीछे से आई तेज रफ्तार मैक्स टेंपो से सटाकर निकाली। अंकित लटक कर बैठा हुआ था। मैक्स से टकराकर उसमें फंस गया और सड़क पर गिर गया। मैक्स उसे रौंदती हुई आगे निकल गई।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.