हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में कोसीकलां थाना क्षेत्र के बैठन गेट पर
युवक ने अपने ही भाई में गोली मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों भाइयों के बीच पैसे का लेनदेन एवं जमीन का विवाद चल रहा था। ऑटो चालक भाई गोली मारकर हथियार लहराते हुए पुलिस चौकी पहुंच गया। पुलिस ने घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे रेफर कर दिया गया है। घटना कोसीकलां थाना क्षेत्र के बैठन गेट की है। ऑफिसर्स कॉलोनी निवासी ऑटो चालक मंगल और उसके भाई हुकम सिंह में आपसी लेन देन व जमीन का विवाद था। इसे लेकर बुधवार शाम मंगल ने बठैन गेट चौराहे पर पुलिस चौकी से महज 15 मीटर की दूरी पर मंगल ऑटो लेकर आया। तमंचा निकालकर फायरिंग करनी शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली उसके भाई हुकम की आंख के नीचे लगी। इससे वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। आरोपी हथियार लहराते हुए चौकी पहुंच गया। अपने आप को मुजरिम बताने लगा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह का कहना है कि फायरिंग की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। आरोपी युवक को पकड़ लिया है। तमंचा बरामद कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर जांच करके कार्रवाई की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
