हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया में नशे में धुत के एक युवक शुक्रवार शाम तमंचा लेकर थाने पहुंच गया। इससे एक बार तो वहां मौजूद कर्मी व फरियादी डर गए। बाद में पता चला कि युवक को प्रेमिका से मिलने उसके घर जाना था। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़कर हिरासत में ले लिया। एसआई दिनेश कुमार थाना परिसर में बकरी चोरी के मामले में पीडि़त की व्यथा सुन रहे थे। तभी एक युवक हाथ में तमंचा लहराता हुआ थाने में घुस आया। अचानक युवक को इस स्थिति में देखकर सब हैरत में पड़ गए। तमंचे को कब्जे में लेकर युवक को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ युवक ने अपना नाम शेर सिंह निवासी आयराखेड़ा बताया। युवक ने बताया कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने जा रहा था। पकड़े युवक से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार, युवक नशे की हालत में है। नशा उतरने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
