• Wed. Feb 11th, 2026

छाता क्षेत्र में मेले के लिए मैदान की सफाई, समतलीकरण का कार्य शुरु

ByVijay Singhal

Mar 25, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। छाता क्षेत्र के गांव सेमरी में 29 मार्च से आरंभ होने वाले नरी-सेमरी मेले की तैयारियां शुरू हो गयी हैं। मेले में लगने वाले बाजार, वाहन पार्किंग की व्यवस्था के लिए सफाई और बेरीकेडिंग का कार्य शुरू हो गया है। जिला पंचायत अधिकारी अशरफ अली ने बताया कि मेले को लेकर जिला पंचायत की ओर से साफ-सफाई, पानी का छिड़काव, मोबाइल टायलेट, सीसीटीवी कैमरे लगाने और पानी के इंतजाम का कार्य शुरू हो गया है। कार्य को मेले से पूर्व ही 2- 3 दिन में पूर्ण कर लिया जाएगा। मेला मैदान में खानपान, खेल-खिलौने, प्रसाद, झूला, चरक आदि लगाए जाएंगे। पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। जेसीबी मशीन से सोमवार को मेले प्रांगण को समतल करने का कार्य शुरू कर दिया है। मेले क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर गड्ढे भरने, पेड़ों की छंटाई का कार्य भी कराया जा रहा है। इससे मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की परेशानी न हो।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.