हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा-वृंदावन नगर निगम के निर्देशन में भोपाल की कार्यदायी संस्था चेरिटेबल वेलफेयर सोसायटी फॉर काईंड एंड समिति द्वारा नगर क्षेत्र के सभी वार्डों में आवारा कुत्तों को पकड़ने कर उनको एबीसी सेंटर ले जाकर बधियाकरण करने के साथ ही एंटी रेबीज टीका लगाने के बाद उन्हें पकड़ने वाले स्थान पर ही छोड़ा जा रहा है। पिछले दो दिनों से चले इस अभियान में राधापुरम, राधावैली, कृष्णा नगर क्षेत्र से 35 कुत्तों को पकड़कर बधियाकरण एवं टीका लगाया गया। इस बीच कुत्तों को पकड़ने वाली टीम को राधापुरम, कृष्णा नगर में लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। राधापुरम निवासी एक महिला ने टीम के सामने खड़ी हो गई और चेतावनी दी कि यदि टीम उसके इलाके के कुत्तों को पकड़कर ले गई तो वह फांसी लगा लेगी। आक्रोशित महिला की बात को सुन टीम ने अपने कदम पीछे खींच लिए और पकड़े गए 22 कुत्तों को छोड़ना पड़ा। कृष्णा नगर क्षेत्र में भी लोगों के विरोध के चलते टीम को 10 कुत्तों को छोड़ना पड़ा। यही कारण कि दो दिनों में मात्र 35 कुत्तों का बधियाकरण हो सका। लोगों के चलते कार्यदायी संस्था के कार्य की गति धीमी हो गई। जबकि इससे पहले ट्रायल के दो दिनों में 89 कुत्तों का बधियाकरण किया गया था। वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में लगभग 50 हजार आवारा कुत्ते होंगे। जिनको पकड़ कर बधियाकरण एवं एंटी रेबीज का टीका लगाने के बाद उन्हें उनके उसी स्थान पर छोड़ा जा रहा है, लेकिन लोगों के विरोध के चलते कार्य की गति धीमी हो गई है। दो दिनों में 35 कुत्तों का बधियाकरण हुआ और लोगों के विरोध के कारण 32 कुत्ते छोड़ने पड़े।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
