हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के संत, महंत और महामंडलेश्वर मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। बीते दिनों महंत फूलडाल बिहारीदास ने 10 लाख चौथ मांगने का आरोप लगाते हुए महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरि पर मुकदमा दर्ज कराया। बृहस्पतिवार को छाता निवासी एक महिला ने महामंडलेश्वर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर राजस्थान के डीग थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। महिला पिछड़ी जाति की बताई जा रही है। महामंडलेश्वर ने इसे खुद के खिलाफ साजिश बताया है। छाता तहसील निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि बीते 26 सितंबर को वह डीग में अपना इलाज कराने गई थी। दोपहर को वापस छाता आने के लिए जब वह पुराना डीग स्थित शहीद स्थल पर वाहन का इंतजार कर रही थी। उसी समय सफेद रंग की मथुरा में पंजीकृत नंबर की कार वहां आकर रुकी। चालक ने मथुरा जाते समय छाता छोड़ने की बात कहकर उसे गाड़ी में बैठा लिया। डीग से वहज के बीच सुनसान स्थान पर गाड़ी में बैठे धर्मेंद्र गिरि ने चालक को पानी लेने भेज दिया। इसके बाद उसे रिवाल्वर के बल पर धमकाते हुए दुष्कर्म किया। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग निकला। महिला बस से अपने गांव पहुंची। 3 अक्तूबर को बाहर से मजदूरी कर लौटे पति को घटना से अवगत कराया। महिला ने डीग थाने में आरोपी महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरि के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। इधर, महामंडलेश्वर धर्मेंद्र गिरि ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि अगर निष्पक्ष जांच होती है तो सत्य सामने आ जाएगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
