हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिन्स सोनी
मथुरा।थाना राया के कस्बा स्थित धर्मा वाली गली निवासी महिला गायत्री पत्नी देवेंद्र ने वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक को लिखे पत्र के माध्यम से कस्बा चौकी इंचार्ज मनोज कुमार पर अभद्रता और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है. महिला ने बताया 20 मई को उसके पुत्र का कस्बा निवासी कुछ युवकों से झगड़ा हो गया था. युवकों ने उसके पुत्र के साथ मारपीट की. जब थाने पर इसकी सूचना दी तो जिस पर राजीनामा का दबाब बनाने को चौकी इंचार्ज मनोज कुमार मेरे घर आया और मेरी बेटियों को भद्दी भद्दी गालियाँ दीं. दरोगा दूसरे दिन फिर उक्त दरोगा मेरे घर आया ओर मेरे बेटे को पेश करने को कहा बेटा नहीं मिला तो मुझे भद्दी भद्दी गालियाँ देते हुए बगेर किसी महिला पुलिस के मेरा हाथ पकड़कर मुझे घर से बाहर खींच कर अपने साथ थाने ले गया और दो तीन घंटे थाने में रखा. जब मेरे जानने वाले कुछ थाने पहुंचे और मुझे छुड़ाकर लाए.पीड़ित महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक से मुलाकात कर न्याय की मांग की।
7455095736
