• Tue. Feb 17th, 2026

प्रेम प्रसंग में बाधा बनने पर पत्नी ने कराया था पति पर हमला

ByVijay Singhal

Feb 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट में मोबाइल पर चैटिंग करने से परेशान पति ने पत्नी को टोक दिया। इससे क्षुब्ध पत्नी ने प्रेमी और उसके दोस्त के संग मिलकर पति पर जानलेवा हमला कराया। अभी तक पति का आगरा में इलाज चल रहा है। मांट पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए प्रेमी और प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से बाइक और सरिया बरामद की है। फरार प्रेमी के दोस्त की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस लाइन सभागार में एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया कि १८ फरवरी को राधारानी मंदिर के लिए अठखंभा निवासी राहुल पत्नी रेनू के संग गया था। बाइक पर बैठी पत्नी हर समय लोकेशन प्रेमी को दे रही थी। रास्ते में सरिया और हथोड़ी से यह हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल राहुल को आगरा के रेनबो हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। मांट प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार यादव और टीम ने खुलासा करते हुए पत्नी और प्रेमी प्रदीप उर्फ सुशील पुत्र कप्तान सिंह निवासी सरस्वती कुंड माली कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। फरार प्रेमी का दोस्त रवि पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी महाविद्या कॉलोनी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।पत्नी के बयान सुन परिवार वालों के उड़े होश पूछताछ में पुलिस को संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। इस पर पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की। कड़ाई करने पर रेनू ने पूरी कहानी बता दी। उसने जो खुलासा किया, उससे राहुल के परिवार वालों के होश उड़ गए। समाज के लोग सन्न रह गए। उसने बताया कि प्रदीप नाम के युवक के साथ उसके दो साल से प्रेम संबंध हैं। राहुल की वजह से वह उससे मिल नहीं पाती थी। बात करने में भी समस्या होती थी। इस पर उसने प्रदीप के साथ मिलकर राहुल को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। प्रेमी ने दोस्त के साथ मिलकर किया हमला
योजना के मुताबिक, बेलवन राधारानी जाते समय प्रेमी प्रदीप ने दोस्त रवि के साथ मिलकर राहुल पर हमला कर दिया। उसे विश्वास था कि उसकी मौत हो जाएगी, लेकिन गनीमत रही कि वह बच गया। हालांकि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.