• Tue. Feb 24th, 2026

नगला खेड़ा गांव में ट्रांसफॉर्मर में आग लगी, ग्रामीण बोले- सब बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा

ByVijay Singhal

Aug 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के खेड़ा गांव में रात करीब 12 बजे ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर बिजली विभाग ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी। लेकिन तब तक ट्रांसफॉर्मर और उससे जुड़ी केबलें जलकर राख हो चुकी थी। बिजली गुल होने से पूरा गांव अंधेरे में डूब गया। प्रत्यक्षदर्शी बांके लाल के अनुसार, आग अचानक लगी और ट्रांसफॉर्मर पूरी तरह जल गया। स्थानीय युवाओं ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही से यह हादसा हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफॉर्मर में अक्सर खराबी आती है, लेकिन समय पर मरम्मत नहीं होती। बिजली न होने से छोटे बच्चों और बुजुर्गों को मच्छरों से परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग की है। अगर विभाग समय रहते कार्रवाई नहीं करता है तो भविष्य में और भी हादसे हो सकते हैं। फिलहाल गांव में बिजली आपूर्ति बंद है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.