• Fri. Mar 13th, 2026

थाना प्रभारियों की कार्यशैली से त्रस्त, पीड़ित स्टेचर पर पंहुचा एसएसपी कार्यालय

ByVijay Singhal

Mar 12, 2026
Spread the love

Table of Contents

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल

मथुरा। जिले के थानों में पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है। थाना प्रभारियों की कार्यशैली से त्रस्त फरियादी एसएसपी कार्यालय पहुंच रहे हैं। यहां फरियादियों की भीड़ इस बात की गवाही दे रही है कि स्थानीय स्तर पर उनके साथ कैसा व्यवहार किया जा रहा है। आलम यह था कि बुधवार को स्ट्रेचर पर लेटा हुआ एक पीड़ित अपनी बारी के लिए तीन घंटे तक इंतजार करता रहा। एसएसपी श्लोक कुमार ने उसकी फरियाद सुनी और समाधान का आश्वासन दिया। वृंदावन के गौतम पाड़ा निवासी रूप किशोर गौतम ने बताया कि बीते माह उनके बच्चों का कॉलोनी के रहने वाले बच्चों से विवाद हो गया। इस मामले में उन्होंने वृंदावन कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उनपर जानलेवा हमला किया। स्थानीय पुलिस से उन्होंने सुरक्षा की मांग की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। परेशान होकर वह बुधवार को परिजन के साथ स्ट्रेचर पर लेटकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। एसएसपी कार्यालय पर फरियादियों की भीड़ के कारण उन्हें करीब तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसी तरह अन्य थानों से निराया मिलने पर फरियादी वरिष्ठ अधिकारियों के यहां न्याय की गुहार लगाने पहुंच रहे हैं। यह स्थिति थानेदारों कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.