• Tue. Feb 24th, 2026

धोखाधड़ी कर गोल्ड लोन कराने वाले गिरोह का शातिर भाजपा नेता गिरफ्तार, नकली सोने का असली टंच का बनाता था फर्जी प्रमाण-पत्र

ByVijay Singhal

Aug 15, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। नकली सोना का असली टंच फर्जी प्रमाण-पत्र बनाकर केनरा बैंक और एसबीआइ से करोड़ों रुपये का गोल्ड लोन कराने वाले गिरोह के शातिर भाजपा नेता को कोतवाली पुलिस ने होली गेट स्थित उसकी दुकान देव ज्वेलर्स से गिरफ्तार किया है। आरोपित जिलाधिकारी के पूर्व ओएसडी का बेटा है। उसके खिलाफ वर्ष 2021 में केनरा बैंक के रीजनल मैनेजर व एसबीआइ की डैंपियर नगर शाखा व गोविंद नगर के प्रबंधक ने वर्ष 2022 में मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली के हीरा मार्किट सेठवाड़ा होली गेट के रहने वाले हेमेंद्र प्रकाश वर्मा भाजपा महानगर इकाई के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष हैं। इनके पिता ओपी वर्मा जिलाधिकारी के पूर्व ओएसडी रहे हैं। हेमेंद्र की देव ज्वेलर्स के नाम से होली गेट के समीप सोने-चांदी की दुकान है। कोतवाल देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि देव ज्वेलर्स का बैंकों से एग्रीमेंट था। वह सोने के टंच का प्रमाण-पत्र देते थे। इसके आधार पर बैंक लोगों को गोल्ड लोन देती थी। टंच प्रमाण-पत्र देने के एवज में बैंक की ओर से देव ज्वेलर्स को कमीशन दिया जाता था। वर्ष 2021 व 2022 में केनरा बैंक और एसबीआइ से नकली सोना का असली टंच फर्जी प्रमाण-पत्र बनवाकर करोड़ों रुपये का लोन कराकर धोखाधड़ी की गई थी। इसको लेकर सौंख रोड स्थित केनरा बैंक के रीजनल मैनेजर रामवंत सिंह ढीढसा ने आठ नामजद, एसबीआइ की डैंपियर नगर शाखा प्रबंधक संध्या शर्मा ने 14 नामजद व गोविंद नगर शाखा के प्रबंधक अमित ने दो नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.