• Wed. Feb 11th, 2026

सीबीआई को दिए बयानों से सच आएगा सामने

ByVijay Singhal

Nov 21, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जली हुई लाशों के निशान और चश्मदीदों के बयान के आधार पर सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) की टीम अपनी जांच रिपोर्ट पेश करेगी। वारदात के करीब नौ माह बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर सीबीआई ने जवाहर बाग कांड की जांच की जिम्मेदारी संभाली थी। सीबीआई ने सैकड़ों लोगों के बयान दर्ज किए हैं। इनसे पूरे मामले का सच सामने आने की पूरी संभावना है। पूर्व की जांच टीम ने जांच संभालने के बाद सीबीआई की कई जानकारियां दी थी। दरअसल, वारदात में तत्कालीन एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी और थानाध्यक्ष संतोष यादव की मौत के बाद पूरे घटनाक्रम में पुलिस की भी भूमिका थी। ऐसे में न तो प्रदेश सरकार और न ही जिम्मेदार अधिकारी जांच को सीबीआई के पाले में जाने देना चाहते थे। इसी कारण वारदात के करीब नौ महीने तक पुलिस इस जांच को अपने तरीके से घुमाती रही। जिसका परिणाम यह हुआ कि रामवृक्ष के जो साथी जीवित थे, वह भी जाकर छुप गए क्योंकि उनको पुलिस का बेहद डर था। 2 जून 2016 की वारदात के बाद पुलिस जांच करती रही तो जवाहर बाग को खाली करने की रिट दायर करने वाले पूर्व बार अध्यक्ष विजय पाल तोमर ने हाईकोर्ट में फिर से रिट डाली और जांच को सीबीआई से करवाने की प्रार्थना की। इसके बाद एक और अधिवक्ता अश्वनी उपाध्याय द्वारा हाईकोर्ट में रिट दायर की गई। जिस पर संज्ञान लेते हुए हाईकोर्ट के आदेश पर 17 मार्च 2017 को यह जांच सीबीआई को दे दी। सीबीआई टीम सतर्क हुई और उसने मथुरा के पीडब्लूडी कार्यालय मेें डेरा डाल दिया। करीब छह महीने तक सीबीआई टीम ने मथुरा में ही रहकर न केवल चश्मदीद रहे लोगों के बयान लिए बल्कि कुछ साक्ष्य भी एकत्रित किए।

रामवृक्ष के साथियों के दरवाजे तक सीबीआई पहुची। सीबीआई को अपनी जांच रिपोर्ट तैयार करने में पांच वर्ष लगने का कारण यह भी है कि वह उस प्रत्येक व्यक्ति के घर तक गई है जो कि रामवृक्ष के साथ जवाहर बाग कांड में जुड़ा था। सभी के बयान सीबीआई ने दर्ज किए हैं। इन बयानोेें में करीब दो दर्जन तो कचहरी पर मौजूद अधिवक्ता भी बताए जाते हैं। अभियुक्तों के अधिवक्ता एलके गौतम की मानें तो इन बयानों के आधार पर ही सच्चाई उजागर होगी। क्योंकि वारदात के पूरे साक्ष्य तो 9 महीने बाद सीबीआई को नहीं मिल सके थे। मालूम हो कि इसमें 29 लोगों की मौत हुई थी। अब 24 नवंबर को सीबीआई इलाहाबाद हाईकोर्ट में चार्जशीट दाखिल करेगी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.