• Tue. Feb 10th, 2026

घरवालों को बेहोश कर चोर ले उड़े बंदूक, नकदी और जेवर

ByVijay Singhal

Nov 17, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।  शेरगढ़ के गांव रान्हेरा में घर की दीवार फांदकर घुसे चोरों ने किसान परिवार को स्प्रे डालकर बेहोश कर दिया। इसके बाद चोर कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखी साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी-जेवरात और लाइसेंसी बंदूक चुरा ले गए। मंगलवार सुबह होने पर कमरे का ताला टूटा देखकर किसान परिवार दंग रह गया। सूचना पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई।

थाना शेरगढ़ के गांव रान्हेरा में पोखर किनारे राम सिंह छौंकर का मकान है। पेशे से किसान और उसका परिवार अपने-अपने कमरे में अलग-अलग सोया हुआ था। सोमवार की देर रात दीवार फांदकर घुसे चोरों ने सबसे पहले किसान और उसके परिवार को स्प्रे डालकर बेहोश कर दिया। बेखौफ होकर चोरों ने कमरे का ताला तोड़ दिया। अंदर रखी अलमारी से करीब 55 हजार की नकदी, 5 तोले से अधिक सोने के जेवरात और लाइसेंसी 1 बंदूक को चुरा ली। मंगलवार सुबह जागने पर किसान ने कमरे का ताला टूटा देखा तो वह दंग रह गया। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। लाइसेंसी बंदूक भी चोरी हो गई थी। सूचना पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने पूरी जानकारी जुटाई। सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि किसान की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही चोरी का खुलासा करते हुए चोरों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा। फॉरेसिंक टीम ने तथ्य जुटाए। शेरगढ़ में चोरी की बड़ी वारदात के बाद फॉरेसिंक टीम ने पहुंचकर महत्वपूर्ण तथ्य जुटाए, वहीं सर्विलांस की टीम ने भी देर रात को संचालित हो रहे मोबाइलों की भी जानकारी जुटाई है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.