• Sun. Feb 15th, 2026

घर से नाराज होकर निकल गई किशाेरी

ByVijay Singhal

Nov 14, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राजिस्थान के डीग से मोबाइल चलाने को लेकर माता-पिता की डांट से नाराज एक किशोरी घर छोड़कर मथुरा आ गई। जीआरपी की विशेष चेकिंग टीम ने उसे रेलवे स्टेशन पर घूमते हुए पाया। पूछताछ के बाद किशोरी ने अपनी व्यथा सुनाई तो जीआरपी ने परिवार से मिलवा दिया। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान महिला उपनिरीक्षक रेनू यादव और महिला आरक्षी नीलम को एक 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी। जब उससे पूछताछ की तो किशोरी ने बताया कि वह राजस्थान के भरतपुर जिले के डीग क्षेत्र की रहने वाली है। किशोरी ने बताया कि वह पढ़ाई छोड़कर मोबाइल फोन चलाने में अधिक समय बिताने लगी थी। इस पर माता-पिता ने उसे डांट दिया। इस वजह से वह नाराज होकर घर छोड़कर मथुरा आ गई। जीआरपी टीम ने उसके परिजन से संपर्क किया। अगले दिन बृहस्पतिवार की सुबह किशोरी की मां और मौसेरा भाई मथुरा पहुंचे और किशोरी को उनके सुपुर्द कर दिया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.