• Tue. Feb 10th, 2026

श्मशान भूमि पर निर्माण कराने पहुंची नगर पंचायत गोवर्धन की टीम को महिलाओं के विरोध के चलते लौटना पड़ा

ByVijay Singhal

Nov 20, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन कस्बे के महदार कुंड स्थित श्मशान स्थल का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। श्मशान स्थल का निर्माण कार्य करने गई गोवर्धन नगर पंचायत की टीम का महिलाओं ने विरोध किया। इसके बाद टीम को लौटना पड़ा। सूचना पर पुलिस भी मौके पहुंच गई। दोनों पक्षो को समझा कर मामला शांत करा दिया गया। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।गोवर्धन प्रशासन द्वारा डीग मार्ग पर बनवाया गया श्मशान स्थल शुरू से ही विवादित रहा है। आसपास बने मकान स्वामी इसका विरोध करते हैं। श्मशान भूमि पर निर्माण कराने पहुंची नगर पंचायत गोवर्धन की टीम को विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। पूर्व में डीग अड्डा की तरफ मृत लोगों के अंतिम संस्कार परिक्रमा मार्ग स्थित वन विभाग की भूमि में होते थे।राष्ट्रीय हरित अधिकरण यानी एनजीटी द्वारा परिक्रमा मार्ग के संरक्षण के निर्देशों के बाद वन विभाग कर्मियों ने अंतिम संस्कार करने से रोक दिया तो लोग सरकारी अभिलेखों में दर्ज श्मशान भूमि जाने लगे। अब इस भूमि के आसपास कॉलोनी बन गई है। श्मशान भूमि मकानों के बीच में आने के कारण लोग श्मशान स्थल को अन्यत्र ले जाने के लिए प्रशासन से मांग काफी समय से कर रहे हैं। वहीं कुछ लोग इसी भूमि पर श्मशान स्थल चाहते हैं। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आलोक वर्मा श्मशान का निर्माण कराने पहुंचे तो स्थानीय महिला पुरुष विरोध करने लगे। इसके चलते टीम वापस लौट आई। इस दौरान नगर पंचायत प्रशासन से स्थानीय महिलाओं की नोकझोंक भी हुई। विरोध के चलते पंचायत कर्मियों को काम रोककर लौटना पड़ा। अधिशासी अधिकारी आलोक वर्मा ने बताया कि गोवर्धन के डीग मार्ग स्थित प्राचीन महदार कुंड के निकट खसरा संख्या 156 राजस्व भू अभिलेखों में दर्ज है। इसका निर्माण कार्य कराया जाना था। नगर पंचायत की टीम गई थी। महिलाओं ने विरोध कर दिया। मथुरा मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा ने बताया कि डीग मार्ग के महदार कुंड स्थित श्मशान स्थल राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। आसपास लोग मकान बना कर रहने लगे हैं। वे निर्माण का विरोध कर रहे हैं। अभी के लिए निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। टीम गठित की गई है। इसमें गोवर्धन क्षेत्राधिकारी, गोवर्धन उपजिलाधिकारी और नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी रखा गया है। टीम जांच कर रिपोर्ट तैयार करेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.