• Mon. Apr 13th, 2026

कोसीकलां के सरोवर की सफाई में लगी टीम को किया सम्मानित

ByVijay Singhal

Apr 13, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के बठैन गेट स्थित बाल्मीकि पार्क में आयोजित कार्यक्रम में रत्नागर सरोवर की सफाई में लगी टीम को चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने सम्मानित किया। चेयरमैन ने कहा कि सरोवर की सफाई का कार्य न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल है वहीं यह समाज के लिए उदाहरण प्रस्तुत करता है कि स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना और जल स्रोतों को संरक्षित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने सफाई अभियान में शामिल सदस्यों के समर्पण और मेहनत की प्रशंसा की। रत्नागर सेवा समिति के रमेश सैनी व चेयरमैन ने टीम को सम्मानित किया। टीम के सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर छोटेलाल सैनी, सभासद विष्णु सैनी, दिनेश सैनी, सतीश वाल्मीकि, राजेश अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण चंदेल, चंद्रवर्धन अग्रवाल, सौरभ जैन, गोपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.