हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन तहसील क्षेत्र में भी ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद सोमवार से स्कूल खुल गए। पहले दिन पहुंचे एक छात्र की स्कूल के अध्यापक ने कमरे में बंद कर बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्र ने घर आकर परिजन को जानकारी दी तो उनमें रोष उत्पन्न हो गया। वे छात्र को लेकर थाना जमुनापार पहुंचे। थाना जमुनापार क्षेत्र के गांव हयातपुर में अलीपुर मार्ग पर एक पब्लिक स्कूल है। सोमवार सुबह कक्षा 10वीं का छात्र यश कुमार पुत्र महेश कुमार सारस्वत निवासी नगला देवकरन स्कूल पढ़ने गया था। आरोप है भोजनावकाश के बाद यश नल पर पानी पी कर अपनी कक्षा की ओर जा रहा था, तभी अध्यापक ने उसे बुलाया और एक कमरे में ले गए। किवाड़ अंदर से बंद कर उसकी पिटाई लगाई। यश ने पिटाई का कारण पूछा, बिना कारण बताए उसे बेरहमी से पीटते रहे। उसकी चीख-पुकार सुनकर कमरे के बाहर छात्र एकत्रित हो गए। अन्य अध्यापकों ने कमरा खुलवाया तो यश चीखता हुआ बाहर निकला। छात्र ने घर पहुंच कर अपने साथ हुई मारपीट की जानकारी पिता को दी। पिता महेश उसे लेकर ग्रामीणों के साथ थाना जमुनापार पहुंचे और अध्यापक के खिलाफ तहरीर दी है। थाना निरीक्षक छोटे लाल ने बताया कि छात्र की पिटाई का मामला संज्ञान में आया है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
