हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल ने
मथुरा। वृंदावन में प्रस्तावित श्रीबांकेबिहारी मंदिर के लिए कॉरिडोर की योजना जिलाधिकारी ने शासन को भेज दी है। पांच एकड़ में प्रस्तावित कॉरिडोर की यह रिपोर्ट मंगलवार को हाईकोर्ट में पेश की जाएगी। इसमें करीब 200 करोड़ का आकलन संपत्ति मूल्य के रूप में किया गया है।
एक पखवाड़े पहले जिलाधिकारी पुलकित खरे ने नगर आयुक्त अनुनय झा की अध्यक्षता में आठ सदस्यीय समिति गठित की थी। इसमें सचिव एमवीडीए, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, एआईजी स्टांप, एडीएम फाइनेंस, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी, एसडीएम सदर और सीओ सदर शामिल रहे। समिति को हाईकोर्ट के निर्देशानुसार प्रस्तावित पांच एकड़ क्षेत्र में कॉरिडोर की योजना बनाने के निर्देश दिए गए थे। समिति के दिशानिर्देश में राजस्व, नगर निगम और पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने सर्वे किया। इस दौरान क्षेत्र में स्थानीय निवासियों के अलावा बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए जनसुविधाओं में बेहतरी के लिए प्रस्तावित कार्यों का विस्तृत ब्योरा तैयार किया गया। पांच एकड़ के क्षेत्र में चिन्हांकन के दौरान करीब 300 भवन पर चिन्हित किए, जिनका मूल्य करीब 200 करोड़ है। इसमें करीब 140 व्यवसायिक, शेष करीब 160 आवासीय भवन हैं। रिपोर्ट के अनुसार इस क्षेत्र में तीन बिहारीजी से जुड़ी सम्पत्तियां हैं। जिसमें बिहारीजी का मंदिर भी शामिल है। इसके अलावा चार और मंदिर हैं, उन मंदिरों को उनके प्राचीन स्वरूप में ही विकसित किया जाएगा। दो सरकारी भवन हैं। यह रिपोर्ट मंगलवार को हाईकोर्ट में दाखिल की जानी है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
