• Sun. Feb 8th, 2026

जन्मभूमि मुक्ति तक संघर्ष जारी रहेगा: महेंद्र प्रताप सिंह

ByVijay Singhal

Feb 2, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विराट हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला में रविवार को छाता विधानसभा क्षेत्र के अकबरपुर सिहाना मार्ग स्थित श्रीराधाकृष्ण मंदिर में हिंदू सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले के हिंदू पक्षकार महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट, संत श्यामानंद शामिल हुए। सभा को संबोधित करते हुए महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि से जुड़े ऐतिहासिक घटनाक्रम का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुगल काल में औरंगजेब द्वारा मंदिर ध्वस्त कर मस्जिद का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि हिंदू समाज को अपने आराध्य के प्राकट्य स्थल मूल गर्भगृह की मांग पर धमकियां मिलीं, लेकिन वे किसी दबाव से डरने वाले नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक श्रीकृष्ण की जन्मभूमि पर भव्य और दिव्य मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने इसे आस्था, स्वाभिमान और सनातन धर्म की रक्षा की लड़ाई बताते हुए समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। मंच से शास्त्री राम प्रसाद गौड़ ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा और मंदिर निर्माण के संघर्ष में वे साथ हैं। विश्व हिंदू परिषद के ब्रज प्रांत अध्यक्ष संत राधे-राधे बाबूजी ने भी मूल गर्भगृह स्थल पर मंदिर निर्माण की मांग का समर्थन किया। इस दौरान अकबरपुर के प्रधान अमर सिंह, सतीश कुमार एडवोकेट, लेखराज सिंह, मुकेश फौजी, ऋषभ शुक्ला, जुगल किशोर, हुकम सिंह, अमित राजावत एडवोकेट आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.