हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा थाना हाईवे के अंतर्गत जयगुरुदेव फ्लाई ओवर पर ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पिकप में टक्कर मार दी। इसके चलते पिकप चालक की मौत हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। तड़के पिकप चालक हाईवे पर जय गुरुदेव फ्लाई ओवर पर होकर जा रहा था। तभी ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए पिकप में टक्कर मार दी। इसके चलते पिकप चालक जयदीप निवासी हिंदवान, तहसील निसार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर रूप से घायल चालक को उपचार को जिला चिकित्सालय ले गयी। वहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
