हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील कृष्णापुरी कथा पंडाल में चल रही कथा के चौथे दिन श्रीधाम वृंदावन से पधारी कथा वाचक परम पूज्य श्री पूजा ब्रज किशोरी जी के सानिध्य में उपस्थित हजारों भक्तों को भक्ति की धारा से जोड़ते हुए अनेकों भावमय प्रसंगों की चर्चा करते हुए कलियुग में भगवान नाम की अद्भुत शक्ति के बारे में बताया कि कलियुग केवल नाम आधारा- सुमिर सुमिर नर उतरहि पारा इस कलियुग में केवल भगवान नाम का आधार ही भवसागर से आपको पार लगा देगा।आपको कोई और साधन करने की आवश्यकता नहीं बस अपना कर्म करते हुए भगवान नाम से जुड़ें रहें। साथ ही भक्त ध्रुव और भक्त प्रह्लाद जी की पावन चर्चा करते हुए बताया कि भक्ति के लिए कोई उम्र नहीं होती। भक्ति किसी भी उम्र में की जा सकती है परंतु अगर जितनी जल्दी आप इसको अपने जीवन में उतार लेंगे उतना ही आसान आपका भक्ति का मार्ग हो जायेगा। भगवान आपका रंग रूप नहीं देखते और ना ही आपकी दौलत देखते हैं, वो तो बस आपका भाव देखते हैं आपकी श्रद्धा देखते हैं। इसलिए जरूरी नहीं है कि आप मन मारके दिन भर पूजा पाठ करते रहे बल्कि अगर आप पूर्ण समर्पण भाव और श्रद्धा से एक क्षण भी ईश्वर का धन्यवाद और नाम सुमिरन करते हैं तब भी आपको पुण्य ही मिलेगा। ऐसे ही और भी जीवन को बदलने वाले प्रसंगों की चर्चा करते हुए कहा कि अगर आज भी कोई स्त्री सपने में भी पराये पुरुष का दर्शन तक भी नहीं करती है तो ऐसी स्त्री आज भी अपने पतिव्रत धर्म से वो सब कर सकती है जो किसी साधारण स्त्री के लिए असंभव है। हमें अपने चरित्र का ख्याल रखना चाहिए और ईश्वर की भक्ति से सराबोर होकर प्रसन्न जीवन जीना चाहिए। साथ ही पूज्य महाराज जी ने दान की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि कैसे राजा बलि ने अपना सब कुछ द्वार पर आए वामन भगवान को दान कर दिया और इसी दान के कारण उन्हें भगवान ने अपने लोकों का राजा तो बनाया है ही साथ नाम अमर भी कर दिया। जब जब कलियुग में दान की कोई बात होगी राजा बलि का नाम जरूर आयेगा। इस बात से भगवान कहना चाहते हैं कि जो लोग मेरे लिए कुछ भी करते हैं में उनका रखता नहीं बल्कि सूद सहित कई गुना करके लौटाता हूं और अपने भक्त की रक्षा के लिए हमेशा तैयार रहता हूं। इसलिए जीवन में दुनिया वालों को खुश करने की आवश्यकता नहीं है भगवान को खुश करने के लिए किया गया आपका कर्म ही आपके भाग्य का रास्ता खोलेगा और आपको भगवान के श्री चरणों से भी जोड़ेगा। ऐसे ही सुंदर चर्चाओं के साथ जब मधुर भजन सुनाया तो पूरा पंडाल ही झूमने लगा। मानो कि स्वर्ग से अमृत वर्षा होने लगी हो भजनों के साथ ही हजारों भक्तो ने भक्ति भाव से कथा श्रवण की इसी क्रम में मांट विधायक राजेश चौधरी नौहझील ग्राम प्रधान प्रशांत गुप्ता उमाकांत कटारा का आगमन हुआ श्री परीक्षित सुभाष गोस्वामी द्वारा श्रीमद् भागवत कथा की आरती की गई । कथा में उपस्थित महेंद्र गोस्वामी सुभाष गोस्वामी कैलाश गोस्वामी (गोस्वामी फोटो स्टूडियो ) योगेश रावत रामेश्वर गोस्वामी अनिल ठाकुर राहुल पाठक जगदीश पाठक रेवती भैया जी भवानी भारद्वाज नरेश पाठक कपिल रावत कमल रावत आकाश तिवारी ललित चौधरी प्रेमपाल चौधरी कुमरपाल पाठक सहित सैकड़ो भक्तगण उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
