• Tue. Feb 10th, 2026

गोवर्धन की नहर में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी,शव की नहीं हो पाई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

ByVijay Singhal

Jan 15, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में आगरा कैनाल में माधुरी कुंड में एक युवक का शव तैरता मिला। अड़ीग चौकी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि अभी शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवक सलेटी रंग की शर्ट और नीले रंग का लोअर, हाथ में घड़ी पहने हुए था। शर्ट की जेब से पुलिस ने छह सौ रुपए मिले। युवक के शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

थाना गोवर्धन क्षेत्र के आगरा कैनाल में एक युवक का शव आगरा कैनाल में अड़ीग के माधुरी कुंड में मिला। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। अड़ीग चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया। शर्ट की जेब से पुलिस ने एक सौ और पांच सौ को नोट बरामद किया। शव दो दिनों पुराना प्रतीत हो रहा था।

थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि माधुरी कुंड के पास आगरा कैनाल में एक युवक के शव उतराता होने की सूचना मिली थी। शव बरामद कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.