हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में यूपी सरकार वृंदावन के विकास के लिए तरह तरह की योजनाएं ला रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट शहरी (सीएम-ग्रिड) योजना के तहत वृंदावन में प्रेम मंदिर से श्री बांकेबिहारी मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर विद्यापीठ चौराहा तक स्मार्ट रोड का निर्माण किया जाएगा। जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल और बाबा बलराम दास महाराज ने भूमि पूजन कर काम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा धर्म नगरी के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं विकास में चार चांद लगाने का काम कर रही है। करीब दो किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण का शिलान्यास सोमवार को नगर निगम के मेयर विनोद अग्रवाल ने किया। मेयर विनोद अग्रवाल ने कहा कि देश-विदेश से वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह योजना तैयार की गई है। यह स्मार्ट रोड 25 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी और इसका निर्माण कार्य 15 माह में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर संजय चौहान ने बताया कि सीएम ग्रिड परियोजना के अंतर्गत बनने वाली इस दो किलोमीटर लंबी स्मार्ट सड़क पर सभी आवश्यक यूटिलिटी लाइनें अंडरग्राउंड डाली जाएंगी। इसमें बिजली, पानी, सीवर और इंटरनेट जैसी सभी लाइनें शामिल होंगी। इसके अतिरिक्त पैदल चलने वाले राहगीरों के लिए फुटपाथ, सुंदर स्ट्रीट लाइट और सेल्फी प्वाइंट भी बनाए जाएंगे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
