• Sun. Feb 15th, 2026

गोवर्धन के गांव तसिया मेंबारिश के कारण मकान की गिरी छत, प्रशासन से मदद की लगाई गुहार

ByVijay Singhal

Mar 23, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन तहसील के गांव तसिया में बारिश के कारण एक मकान की अचानक गिर गयी। जिस समय ये हादसा हुआ तब ग्रह स्वामी अपने परिवार के साथ चारपाई पर बैठे हुए थे। अचानक गिरती छत को देख घर के सभी सदस्य बाहर निकल आये। जिससे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। गोवर्धन तहसील के गांव तसिया में बेमौसम बरसात के कारण एक मकान की छत भरभरा कर गिर पड़ी। जिस समय ये हादसा हुआ की परिवार के सभी सदस्य घर पर ही मौजूद थे, लेकिन समय रहते सभी सदस्य घर से बाहर निकल आये और एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। घटना मंगलवार की देर शाम की है। जब गांव में अचानक तेज हवाओं के साथ आई वारिश से तसिया निवासी भगवान सिंह की घर की छत अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। जिसके कारण मकान में रखा हजारों रुपये का सामान मलबे में दब कर नष्ट हो गया। लेकिन जब ये हादसा हुआ था तब गृहस्वामी भगवान सिंह अपनी पत्नी भगवती के साथ चारपाई पर बैठा था और बच्चे खेल रहे थे। जैसे ही मकान में गड़गड़ाहट के तेज आवाज हुई तो घर के सभी सदस्य सहम गए। तेज आवाज को सुन भगवान सिंह अपने परिजनों को लेकर घर से बाहर निकल गया। छत गिरने के बाद मकान में धूल का गुबार फैल गया। जिसके कारण कुछ देर तक भगवान सिंह कुछ भी समझ नही आया। वही तेज आवाज को सुन पड़ोसी भी भगवान के घर आ गए। जहां पड़ोसियों की मदद से छत के नीचे दबे आवश्यक समान को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद भगवान सिंह का परिवार सदमे में है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.