• Sun. Mar 15th, 2026

खाकी वर्दी पहन जमाया राैब, असली पुलिस को देख छूट गए पसीने

ByVijay Singhal

Mar 15, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में दरोगा की वर्दी में घूम रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया पिता पुलिस में दरोगा हैं। रंगजी के मेला में हाथरस, मुरसान के नगला अमरा निवासी 25 वर्षीय शिवम चौधरी पुलिस की वर्दी पहनकर दुकानदारों पर रौब गांठ रहा था। तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कोतवाली के सामने से शुक्रवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी शिवम ने बताया कि वह न किसी थाने में तैनात और और ना ही वह पुलिस विभाग में कार्यरत है। युवक ने बताया कि लोगों पर रौब जमाने के लिए सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहन लेता है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक की वर्दी पहनकर रंगजी के मेला में दुकानदारों पर रौब जमा रहे युवक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.