• Wed. Feb 11th, 2026

उपज ने मनाया 200 वाँ हिन्दी पत्रकारिता दिवस

ByVijay Singhal

Jun 1, 2025
Spread the love
40 जनपद के सैकड़ों मीडिया के पदाधिकारियों हुए शामिल
पत्रकार हितों में कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। पंडित जुगल किशोर शुक्ल के प्रथम हिंदी भाषी  साप्ताहिक अखबार ,”उदंत मार्तण्ड” प्रकाशन के 200 वर्ष पूर्ण होने पर उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट एवं नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के तत्वावधान में होटल हीरा इनविटेशन डैंपियर नगर मथुरा में हिंदी पत्रकारिता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया गया जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ,उपज मथुरा के जिला अध्यक्ष अतुल कुमार जिंदल, एन यू जे आई के फाउंडर दादा शंकर दास , एन यू जे आई के राष्ट्रीय महामंत्री त्रियुगनारायण तिवारी ,उपज के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह.प्रांतीय महा मंत्री आनंद कर्ण  एवं  मुख्य वक्ता के रूप में एपीएन चैनल के सीनियर एक्जिक्यूटिव एडिटर डॉ प्रसून शुक्ला , डॉ अशोक अग्रवाल ,श्री कृष्ण जन्मभूमि का केस लड़ रहे एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह,उमेश अग्रवाल  ने उत्तर प्रदेश के करीब 40 जनपद से आए सैकड़ों पत्रकार पदाधिकारियों को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया।मथुरा। एन यू जे आई के फाउंडर शंकरदास ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बतौर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की आत्मा है मगर तथाकथित व्यक्ति इस मिशन को गलत कार्यों के जरिए कलंकित करने का कार्य करते हैं जिससे अच्छे पत्रकार भी बदनाम होते हैं मीडिया देश का चौथा स्तंभ है पत्रकार अपनी सही लेखनी के जरिए लोगों को न्याय दिलाने  का काम करें। प्रदेश सरकार मीडिया को निर्भीकता से सच्चाई लिखने की आजादी दे रही है किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न नहीं हो रहा है पत्रकार संगठनों को गलत कार्य कर रहे तथाकथित मीडिया कर्मियों का भी पुरजोर विरोध कर शासन के संज्ञान में लाना चाहिए। जिससे उन पर कड़ी कार्यवाही हो सके।उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ जर्नलिस्ट,(उपज) इकाई के प्रदेश पदाधिकारी ,राष्ट्रीय पदाधिकारी के साथ मथुरा के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार जिंदल, महासचिव ठाकुर विष्णु पहलवान, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिंघल, जिला कोषाध्यक्ष विपिन अग्रवाल,साहूकार शर्मा, मुकेश गुप्ता, अनुज उपमन्यु, वीरेंद्र छौंकर आदि ने पत्रकारों हितों में मुख्यमंत्री के नाम कैबिनेट मंत्री को ज्ञापन सौंपा। एन यू जे आई के फाउंडर शंकर दास, राष्ट्रीय महामंत्री त्रियुगनारायण तिवारी,उपज प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार सिंह, प्रदेश महा मंत्री आनंद कर्ण, मुख्य  वक्ता डॉक्टर  प्रसून शुक्ला, एडवोकेट महेंद्र प्रताप एडवोकेट, डॉ अशोक अग्रवाल , उमेश अग्रवाल ने हिंदी पत्रकार और पत्रकारिता पर अपने अपने विचार रखे। जिसमें पत्रकार एकता, सकारात्मक, निर्भीक,निष्पक्ष और पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने पर बल दिया गया।उपज पत्रकार संगठन मथुरा इकाई के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी को पटुका पहना कर एवं राधा कृष्ण की छवि भेंट कर सम्मान किया। कैबिनेट मंत्री ने भी उपज इकाई मथुरा आभार व्यक्त किया और उपज इकाई के समस्त पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।  इस अवसर पर प्रशांत गौतम, वीरेंद्र वर्मा, वेद प्रकाश सारस्वत,विपिन, मोहित सिंघल, उमाशंकर शर्मा, सोनू, कुन्नू सारस्वत, प्रशांत शर्मा, अतुल सोनी,विष्णु शिशोदिया, सारस्वत,राजू आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ विवेकानंद पांडे ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.