हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में गिरिराज महाराज की नगरी गोवर्धन में भगवान परशुराम जी की जयंती धूम धाम से मनाई गई। श्री परशुराम जयंती शोभायात्रा समिति के तत्वाधान में शोभायात्रा कस्बा के प्रमुख मार्गों से निकली तो तलहटी परशुराम जी के जय जय कार से गूंज उठी। रविवार शाम दसविसा के दानबिहारी बाड़ा पर परशुराम जी का मंत्रोच्चार के बीच पूजन अर्चन किया गया। संत सियाराम दास महाराज व समिति अध्यक्ष नृत्य गोपाल शर्मा की उपस्थिति में संस्कृत महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. जगदीश चंद्र शास्त्री गिरधारी पंडित ने पूजन करवा कर परशुराम जी के जीवन व्रत पर प्रकाश डाला। देर शाम बंद बाजों के बीच करीब आधा दर्जन झांकियों के साथ शोभायात्रा कस्बा के दसविसा सौंख अड्डा दानघाटी बड़ा बाजार हाथी दरवाजा होते हुए रामलीला मैदान पर संपन्न हुई। शोभायात्रा का कस्बा में जगह जगह पुष्प वर्षा कर आरती उतार कर भव्य स्वागत किया गया।शोभायात्रा में डॉ.विनोद दीक्षित चेयरमैन प्रतिनिधि मनीष लंबरदार सभासद संजय लवानिया अमित गोस्वामी मुरारी मास्ट विनोद गोस्वामी नीरज शर्मा राधा मोहन शर्मा गिर्राज शर्मा बॉबी शर्मा विनायक शर्मा चिंटू हरिकृष्ण पुरोहित गुल्लू कौशिक ब्रज बल्लभ शर्मा जितेंद्र पुरोहित सागर शर्मा सभासद धर्मेंद्र सिंह पीयूष मुखिया तेजस शर्मा गोलू शर्मा शंकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
