• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा वृंदावन नगर निगम का मेयर पद अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए हुआ आरक्षित

ByVijay Singhal

Dec 6, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। निकाय चुनाव से पहले मेयर पद के लिए आरक्षण की घोषणा हो गई है। मथुरा वृंदावन नगर निगम में मेयर की सीट अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित की गई है। इस घोषणा के बाद तमाम दावेदारों के अरमानों पर पानी फिर गया है। सबसे ज्यादा टिकट मांगने के दावेदार सत्ता रुड भाजपा से थे। मेयर बनने का ख्वाब संजो रहे कई नेताओं के अरमान पर पानी फिर गया है। मथुरा वृंदावन नगर निगम की मेयर की सामान्य सीट होने के आस लगाए बैठे नेताओं के ख्वाब मिट गए। सामान्य होने की स्थिति में सबसे ज्यादा टिकट मांगने वालों की संख्या भाजपा में थी। इसके बाद कांग्रेस और फिर आम आदमी पार्टी में भी दावेदारों में लिस्ट लंबी थी। मथुरा वृंदावन नगर निगम के मेयर की सीट अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित होने के बाद पिछड़ा वर्ग की महिला नेताओं में खुशी छा गई है। भाजपा में जहां महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष पूजा चौधरी और बबिता चौधरी का दावा मजबूत माना जा रहा है वहीं कांग्रेस से प्रदेश सचिव मुकेश धनगर की पत्नी मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार आने के बाद मथुरा और वृंदावन दोनों शहरों को मिलाकर मथुरा वृंदावन नगर निगम का गठन किया गया। 2017 में पहली बार बने नगर निगम में मेयर की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुई। जिसकी वजह से मुकेश आर्य बंधु मेयर बने। इस बार अन्य पिछड़ा वर्ग महिला के लिए सीट आरक्षित होने के चलते पहली बार महिला मेयर चुनने का रास्ता साफ हो गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.