हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा । जनपद के गांव राल स्थित महर्षि देवराह बाबा निराश्रित गोशाला के निकट पशु चिकित्सालय के निर्माण को खराब गुणवत्ता के चलते ध्वस्त किया गया है। इस मामले में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एव श्रम विकास सहकारी समिति और निर्माण एजेंसी के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं।गौरतलब रहे कि राल में महर्षि देवराह बाबा निराश्रित गोशाला में पांच हजार से अधिक गाय हैं। गोशाला के निकट उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एव श्रम विकास सहकारी समिति द्वारा पशु चिकित्सालय का निर्माण किया जा रहा है। अब तक यहां भवन का फाउंडेशन और कुछ ऊपरी हिस्सा का निर्माण किया गया है। दो दिन पहले उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ जेपी पांडेय के नेतृत्व में परिषद की तकनीकी टीम ने पशु चिकित्साल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस तकनीकी जांच में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं सामने आई। ईंटों की चिनाई में खामी मिली। दीवार के किनारे पर चटकने के निशान थे। निर्माण कार्य में मीठे पानी के स्थान पर्वखारे पानी का प्रयोग किया जा रहा था। निर्माण कार्यों की समुचित तराई ना होने से ईंटो की बाहरी सतह सफेद थी। मिक्स श्रेणी के ईंटों का प्रयोग पाया गया। फ्लोर में काली मिट्टी भरी जा रहा थी। स्थल का स्ट्रक्चरल ड्राइंग एवं बिल्डिंग ले आउट प्लान उपलब्ध नहीं मिला। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तकनीकी दल के निरक्षण की इस रिपोर्ट पर सीडीओ मनीष मीणा ने बीते दिवस स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के सहायक और अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी कर दी है। निर्माण एजेसी के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। इसके साथ ही खराब गुणवत्ता संबंधी उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की रिपोर्ट के आधार पर पशु चिकित्सालय के निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
