• Sat. Mar 28th, 2026

श्रद्धालु पिटते रहे, मूकदर्शक बनी रही पुलिस

ByVijay Singhal

Apr 15, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में शहर की अट्टला चुंगी पर श्रद्धालुओं को कुछ युवकों ने जमकर पीटा, जबकि चौराहे पर खड़ी पुलिस मूकदर्शक बनी सब देखती रही। जब लोगों ने वीडियो बनाना शुरू किया तो दो सिपाहियों ने बीच बचाव कराया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अट्टला चुंगी चौराहे पर रविवार को बांकेबिहारी मंदिर के दर्शन करने बिहार से आए श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की गई। इस पूरे घटनाक्रम का 16 सेकंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कुछ युवक श्रद्धालुओं को लात-घूंसे मारते नजर आ रहे हैं। घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। श्रद्धालु की पत्नी और उसकी बेटी को भी नहीं बख्शा गया। उन्हें भी पीटा। इधर, हमलावर वीडियो बनाने वाले युवक को भी खुलेआम धमकी देने लगे। वीडियो बनती देख दो सिपाही बीच बचाव करने आए और आरोपियों को मौके से जाने दिया गया। पुलिस के अनुसार श्रद्धालुओं का एक ऑटो चालक से विवाद हो गया था। चालक के साथियों ने श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की थी। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.