हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के गांव गांठौली में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद में बुधवार को एक पक्ष ने निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इस दूसरे पक्ष की एक महिला थाने पर पहुंच गई। यहां बात न सुनी गई तो महिला मिट्टी के तेल की कैन और माचिस लेकर विवादित जमीन पर बैठ गई। आत्मदाह के प्रयास की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कराया। महिला रिपोर्टिंग चौकी इंचार्ज पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। गांठौली में दो लोगों के बीच एक प्लॉट को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों ओर से एक दूसरे के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया गया था। जांच महिला रिपोर्टिंग चौकी प्रभारी को सौंपी गई। बुधवार को एक पक्ष ने जमीन में निर्माण कार्य शुरू करा दिया। एक पक्ष की महिला थाने पहुंची। यहां पुलिस ने नहीं सुनी। निर्माण कार्य बंद नहीं हुआ। इस पर महिला केरोसिन और माचिस लेकर प्लॉट में बैठ गई। सूचना पर इंस्पेक्टर नितिन कसाना पुलिस बल के साथ पहुंचे। दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कराया। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि जमीन को लेकर विवाद है। दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
पीड़ित महिला का आरोप है कि दोनों पक्षों की तहरीर छेड़छाड़, मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही। महिला रिपोर्टिंग चौकी इंचार्ज की ओर से कच्ची जमानत देने के लिए 70 हजार रुपये मांग की जा रही है, न देने पर जेल भेजने की धमकी दी जा रही है। दोनों पक्षों में जमीन का विवाद है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। चौकी इंचार्ज पर रुपये मांगने के आरोपों की जांच कराई जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
