• Sun. Feb 8th, 2026

गिरिराजजी की तलहटी में गूंजी श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति की प्रतिज्ञा

ByVijay Singhal

Feb 6, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के गिरिराजजी की तलहटी में बृहस्पतिवार को भक्ति और संकल्प का अद्भुत संगम देखने को मिला। परिक्रमा मार्ग स्थित गौड़ीय मठ मंदिर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में उपस्थित श्रद्धालुओं ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम में श्रीकृष्ण जन्मभूमि बनाम शाही ईदगाह मस्जिद प्रकरण के हिंदू पक्षकार तथा श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट भी शामिल हुए। उन्होंने ऐतिहासिक घटनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण की प्राकट्य भूमि सनातन आस्था का मूल केंद्र है और इससे समाज का गहरा भावनात्मक संबंध है। उन्होंने बताया कि इस विषय के समाधान के लिए 23 दिसंबर 2020 को न्यायालय में वाद दायर किया गया, जिसके बाद यह मुद्दा व्यापक जनचर्चा का विषय बना। महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वे जनजागरण अभियान भी चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है। न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंदिर निर्माण का संकल्प दिलाया, जिसमें हजारों भक्तों ने सामूहिक रूप से शपथ ग्रहण की। संत-महात्माओं की उपस्थिति में भक्तों ने हाथ उठाकर प्रतिज्ञा दोहराई और पूरा परिसर गिरिराज महाराज की जय तथा श्रीकृष्ण जन्मभूमि के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर सज्जन महाराज, विष्णुकांत भारद्वाज, निरंजन शर्मा, राजकुमार, सुभाष चौधरी, रामपाल चौधरी, प्रेमपाल सिंह, जितेंद्र तथा वीरपाल मिश्रा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.