• Tue. Feb 10th, 2026

जिस जवाहर बाग हिंसा में मारे गए थे यूपी पुलिस के अफसर, वहां अब देखने को मिलेगी पर्यटकों की रौनक

ByVijay Singhal

Feb 13, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान श्रीकृष्ण की जन्मस्थली के रूप में विश्वविख्यात मथुरा स्थित जवाहर बाग में पर्यटकों को नई रौनक देखने को मिलेगी। शीघ्र ही यहां लाइट एंड साउंड शो शुरू होगा। इसके लिए 4.64 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। यह जानकारी उत्तर प्रदेश पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया उत्तर प्रदेश में पर्यटन बहुत तेजी से विकास कर रहा है। मथुरा प्रदेश का प्रमुख पर्यटन स्थल है। मथुरा में स्थित जवाहर बाग, जहां लगातार पर्यटक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। यहां लाइट एंड साउंड शो शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत 4.64 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। इसमें 50 प्रतिशत राशि राज्य सरकार तथा शेष मथुरा विकास प्राधिकरण द्वारा खर्च की जाएगी। सरकार की ओर से प्रथम किश्त के रूप में 25 लाख रुपये जारी किए हैं।
मंत्री जयवीर सिंह ने बताया मुख्यमंत्री पर्यटन विकास सहभागिता योजना के तहत जनप्रतिनिधि, सक्षम व्यक्ति, संस्था व संगठन भी प्रस्तावक हो सकते हैं। प्रस्ताव पर खर्च होने वाली राशि का 50 प्रतिशत सरकार और 50 प्रतिशत व्यक्ति या संस्था देगी। इसी तरह जनप्रतिनिधियों की ओर से भी जो प्रस्ताव आएंगे, उसमें भी सरकार 50 प्रतिशत राशि देगी और 50 प्रतिशत जनप्रतिनिधि को देने होंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.