राजीव इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए तथा सेंटा क्लॉज बनकर आकर्षक उपहार भी बांटे। 2022-23 में जीती प्रतियोगिताओं की ट्रॉफी तथा प्रशस्ति-पत्र भी प्राप्त किए। संचालन कर्षित अग्रवाल और आरना मंगला ने किया। आरके. एजूकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. रामकिशोर अग्रवाल ने शुभकामनाएं दी। स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज अग्रवाल ने प्रस्तुतियों की प्रशंसा की।
ज्ञानदीप शिक्षा भारती में बच्चों ने सेंटा क्लाज की वेषभूषा में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मुस्कान बिखेर दी। सेंटा क्लाज बने बच्चों ने उपहारों को उछाला और उपस्थित बच्चों ने उन्हें प्राप्त किया। संस्थापक सचिव पद्श्री मोहन स्वरूप भाटिया ने कहा कि भारत विभिन्न धर्म एवं संस्कृतियों का देश है। सैंटा क्लाज की भूमिका में अक्ष भाटिया रहे। प्रधानाचार्य रजनी नौटियाल, शैक्षिक निदेशक प्रीति भाटिया, दीपाली वर्मा, उर्वशी भार्गव, अपर्णा सक्सेना, नीलम आहूजा, याशिका आदि मौजूद रहे। मथुरा स्पोर्ट्स स्कूल में विभिन्न क्लासों के बच्चें सेंट्रो क्लाज बने। टॉफी चॉकलेट आदि उपहार बांटे। विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवम शर्मा, विद्यालय के संस्थापक सचिव यूथ आईकॉन कन्हैया गुर्जर, तानिया भड़ाना, रितिका भड़ाना, अध्यक्ष सुश्री स्वती शर्मा, खुशबू सिंह, कुणाल, विजय गुर्जर, ज्योति कोली एवं आंचल सिंह आदि मौजूद रहे।
एमपीएसएम. ग्रेस कान्वेंट स्कूल गणेशरा में क्रिसमस पर्व पर सुरकुटी आगरा के विद्यार्थी मौजूद रहे। स्कूल बैंड से उनका सत्कार किया। क्रिसमस कार्निवाल, क्रिसमस केरल, अंताक्षरी सहित विभिन्न आयोजन हुए। प्रधानाचार्य डॉ. मायरा सिंह ने आभार व्यक्त किया। प्रबंधक अनुपम सिंह ने संचालन किया।
