• Sat. Feb 14th, 2026

मथुरा में माधवपुरी कॉलोनी का पार्क बना असमाजिक तत्वो का अड्डा

ByVijay Singhal

May 4, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महानगर के महोली रोड स्थित माधवपुरी गिरिराज मंदिर पार्क में बाहरी लड़कों के आने से माहौल खराब हो रहा है। यहां पार्क में बीयर की बोतलें, नशे की सामिग्री मिलने के बाद स्थानीय निवासियों ने कड़ा ऐतराज जताया है। मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है, पुलिस ने सख्त चेतावनी दी है। बीते कुछ दिनों से माधवपुरी कॉलोनी के पार्क में बाहरी लड़के बॉलीवॉल खेलने के बहाने आ रहे है। इस खेल की आड़ में उक्त अराजक तत्व नशेबाजी, गाली गलौच करते है। हाल ये है कि महिलाओं का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। इस पर माधवपुरी वेलफेयर एसोसिएशन ने कड़ी आपत्ति जताते हुए एसपी सिटी को लिखित में शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी ने बीएसए कॉलेज चौकी इंचार्ज संदीप कुमार को मामले की जांच करने को कहा। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज को स्थानीय लोगों ने नशेबाजी की सामग्री की वीडियो और लड़कों के चेहरे दिखाए तो वो भी हैरत में पड़ गए। स्थानीय लोगों ने बताया मोटर साइकिल और स्कूटर पर आने वाले लड़के कॉलोनी का माहौल खराब कर रहे है। इस पर दो दिन पूर्व पुलिस चौकी से मोबाइल चेतक को भेजा। पुलिस कर्मियों ने लडकों को समझाबुझा कर वहां से भगा दिया। स्थानीय लोगों का तर्क है कॉलोनी के पार्क स्थानीय लोगों की सुविधाओं के लिए बनाए गए है। बाहरी लोगों के आने से असुरक्षा की भावना पैदा होती है। चौकी इंचार्ज संदीप कुमार ने कहा है कि स्थानीय लोगों की शिकायत मिली है इस पर लड़कों को समझाबुझा कर वहां से हटा दिया है अगर फिर किसी ने गड़बड़ की तो वो इस मामले में सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.