• Tue. Feb 17th, 2026

गोलियों की तड़तड़ाहट से फैली दहशत…घर में सो रहा था परिवार, अचानक होने लगी फायरिंग

ByVijay Singhal

Mar 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के अंतर्गत गोवर्धन रोड पर स्थित सतोहा गांव में रविवार की सुबह गोलियां चलने से दहशत से फैल गई। घटना एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव सतोहा निवासी गौतम सिंह ने पुलिस को तहरीर में लिखा है कि वह घर पर सोए हुए थे। सुबह करीब चार बजे बंटी, जयदीप पुत्र गिरधर और अन्य अज्ञात लोगों ने गाली गलौज करते हुए घर पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के निशान दुकान की शटर और घर की दीवारों पर लगे हुए। फायरिंग की आवाज सुनकर जागे पीतम ने इसकी सूचना पीआरवी 112 को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची उससे पहले ही हमलावर मौके से भाग गए। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद किए। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की रिकॉर्डिंग को देखा। जिसमें एक कैमरे में सरेआम फायरिंग करता हुआ एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने पीतम की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.