• Tue. Feb 17th, 2026

पुरानी रेल बस कंडम, रेलवे की टीम ने नापे भवन

ByVijay Singhal

Feb 19, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा वंदावन ब्रॉड गेज रेलवे लाइन तैयार करने की शुरूआती प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। जिसके तहत रेलवे यार्ड में मौजूद पुरानी रेल बस को कंडम घोषित कर दिया है। इसके लिए जल्द ही नीलाम करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। उधर, रेलवे की टीम ने शुक्रवार को मथुरा से वृंदावन का निरीक्षण किया और जंक्शन के ही पास मौजूद बने भवनों ओर कर्मचारियों के लिए बने कमरों की पैमाइश की। जानकारी रहे रेलवे कर्मचारियों ने नई बस्ती में भी नोटिस चस्पा किए हैं परंतु पूरे नोटिस चस्पा ना किए जाने होने पर रेलवे अधिकारियों ने बदली हुई रणनीति से काम करने का निर्णय लिया है। पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि रेलवे द्वारा नोटिस चस्पा करने का काम कुछ कर लिया गया है कुछ किया जाएगा, परंतु इस संबंध में प्रशासन से भी बातचीत चल रही है। कंडम रेल बस को जल्द ही नीलाम किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.