• Tue. Feb 10th, 2026

कॉरिडोर पर अफसर मौन, व्यापारी बोले-असली समस्या तो यही

ByVijay Singhal

Nov 17, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन शोध संस्थान में अधिकारियों ने जनता से बातचीत की बुधवार को बैठक में जिलाधिकारी पुलकित खरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, नगर आयुक्त अनुनय झा, अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे, एसपी सिटी एमपी सिंह, विप्रा सचिव राजेश कुमार और जिला वन अधिकारी रजनीकांत मित्तल ने लोगों के साथ बातचीत की। बैठक में मुख्य समस्या नगर की बिगड़ी यातायात व्यवस्था रही। अधिकारी कॉरिडोर पर कुछ भी नहीं बोले। वहां मौजूद व्यापारियों ने कहा कि आप सुने या न सुनें, इस समय वृंदावन की सबसे बड़ी समस्या तो प्रस्तावित कॉरिडोर ही है।
हेल्प लाइन नंबर जारी किया जाएगा। अभिषेक यादव, एसएसपी मथुरा ने कहा जल्द एक हेल्प लाइन नंबर जारी किया जाएगा। इसके जरिए श्रद्धालु और स्थानीय लोग अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। ई-रिक्शा रूट के आधार पर चलाए जाएंगे। अतिक्रमण हटाने को अभियान चलेगा। पहले मुनादी कराई जाएगी, फिर टीम बनाकर अतिक्रमण हटाया जायेगा। स्थानीय लोगों के 1500 वाहन पास भी बनाए गए हैं। वृंदावन संवाद बैठक सिर्फ औपचारिकता ही थी। यातायात व्यवस्था पर चर्चा के दौरान जनता के आक्रामक रुख को देखते हुए कॉरिडोर जैसे गंभीर मुद्दे पर प्रशासन ने समयाभाव बताकर चर्चा ही नहीं की और न ही एक और बैठक कर इस पर चर्चा करने का मन दिखाया। व्रन्दावन के अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी नूतन बिहारी पारीक ने कहा श्रीबांकेबिहारी मंदिर के संबंध में व्यापारियों ने दिए सुझाव है।1- ठाकुरजी सभी श्रद्धालुओं को स्थायी रूप से दोनों समय में जगमोहन से दर्शन दें। 2-श्रद्धालुओं की निकासी अन्य विश्वविख्यात मंदिरों की तरह अतिशीघ्र सुनिश्चित की जाए। 3- मंदिर के अंदर का अतिक्रमण पूर्णरूप से हटाया जाये 4- गेट नंबर 3 व गेट नंबर 1 के चबूतरे के बैरियर हटाए जाएं। 5- सीढ़ियों की जगह स्लैब लगाई जाए। 6- गेट नंबर 5 को निकासी गेट बनाया जाए। 7- बड़े-बड़े त्योहारों पर चौराहों एवं सरकारी पार्किंगों पर स्क्रीन लगाकर लाइव दर्शन करवाए जाएं। 8- मंदिर को पूर्णत: वातानुकूलित किया जाए। 9- विद्यापीठ चौराहा, गौतमपाड़ा तिराहा एवं जुगल घाट से मंदिर की ओर आने से पूर्व श्रद्धालुओं के जूते-चप्पल उतरवाने की व्यवस्था की जाए । 10- वीआईपी कल्चर समाप्त हो। 11- बड़े-बड़े त्योहारों पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से ही दर्शन हों।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.