हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नया साल आने में एक दिन शेष हैं। धर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। ऐसे में रैन बसेरों में क्षमता से अधिक लोग पहुंच रहे हैं। इससे रैन बसेरे रात में फुल हो जाते हैं। लोग हीटर के सहारे रात गुजारने के लिए मजबूर हैं। देशभर से यहां आराध्य के दर्शन की लालसा लेकर आने वाले श्रृद्धालु बड़ी संख्या में रैन बसेरा में अपनी रात काट रहे हैं। शहर में जिला अस्पताल, स्टेशन के गेट नंबर तीन के बाहर, नया बस अड्डा और विश्राम घाट आदि स्थानों पर नगर निगम द्वारा रैन बसेरे बनाए गए हैं। रैन बसेरा के केयरटेकर ने बताया कि रोजाना शाम लगभग 6 बजे लोग आना शुरू कर देते हैं। रात 9-10 बजने तक रैन बसेरा फुल हो जाते हैं। सुबह लगभग आठ बजे से पहले सभी लोग चले जाते हैं। श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण रैन बसेरे फुल हो रहे हैं। बेड भर जाने के बाद जो लोग रह जाते हैं उनकी रात हीटर के सहारे गुजर रही है। जिला अस्पताल में बनाए गए रैन बसेरे में खाना, पेयजल, शौचालय, वाईफाई की भी सुविधा है। जग प्रवेश, नगर आयुक्त ने कहा, अगर रैन बसेरा फुल हो रहे हैं तो जल्द ही अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी। हालांकि अस्थायी रैन बसेरों में पर्याप्त बेड की व्यवस्था की गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
