• Sat. Feb 21st, 2026

सेवा, संस्कार और संकल्प के संग गोपाल जी मंदिर में नयी कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी

ByVijay Singhal

Sep 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा।नारायण दास धर्मशाला ट्रस्ट के तत्वावधान में रविवार को धर्मशाला परिसर (गायत्री तपोभूमि के सामने, अति प्राचीन ठाकुर गोपाल जी महाराज मंदिर, मथुरा-वृन्दावन रोड) में विविध धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनीष अग्रवाल ने की तथा संचालन दीपक अग्रवाल द्वारा संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत निःशुल्क दन्त चिकित्सा शिविर से हुई। शुभारंभ अवसर पर डॉ. सिद्धार्थ कुलश्रेष्ठ ने बताया दंत स्वास्थ्य का सीधा संबंध शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य से है। नियमित जांच और समय पर उपचार से अनेक गंभीर बीमारियों से बचा जा सकता है। इस प्रकार के शिविर समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। ट्रस्ट द्वारा हर महीने लगेंगे.
इसके पश्चात प्राचीन गोपाल जी मंदिर के ट्रस्टियों की उपस्थिति में नई मंदिर कार्यकारिणी का गठन एवं शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे मनीष अग्रवाल ने बताया नारायण दास धर्मशाला ट्रस्ट का उद्देश्य समाज में धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्यों को और अधिक सशक्त बनाना है। नई कार्यकारिणी से अपेक्षा है कि वह जनसेवा, मंदिर की व्यवस्थाओं तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाएगी।
इसके उपरांत मनीष अग्रवाल ने संजय हरियाणा, दीपक शर्मा (एडवोकेट), सीमा मोरवाल, उषा सोलंकी (एडवोकेट), मयंक अग्रवाल (एडवोकेट), राज नारायण गौड़, संजय चतुर्वेदी, श्याम शर्मा, चौधरी साकेत अग्रवाल, राकेश शर्मा एवं अशोक सरपंच को शपथ दिलाई।समिति के प्रवक्ता श्याम शर्मा ने कहा अति प्राचीन ठाकुर श्री गोपाल जी महाराज मंदिर हमारी सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक पहचान का प्रतीक है। यह मंदिर केवल पूजन-अर्चन का स्थल ही नहीं बल्कि समाज में एकता, सद्भावना और सेवा का प्रेरणा केंद्र भी है।
हमारी नई कार्यकारिणी का संकल्प है कि मंदिर की परंपराओं और मर्यादाओं का संरक्षण करते हुए इसे शिक्षा, संस्कार, सेवा और सामाजिक सहयोग का केंद्र बनाया जाए। समाज के प्रत्येक वर्ग को इस मंदिर से जुड़ने और सेवा कार्यों में योगदान देने का अवसर मिलेगा। वही संजय हरियाणा ने कहा मैं सभी सदस्यों और नगरवासियों से आह्वान करता हूँ कि वे मिलकर मंदिर की गौरवशाली धरोहर को बनाए रखने और उसे आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में सहयोग दें। जब हम सभी मिलकर आगे बढ़ेंगे, तभी मंदिर सेवा और सामाजिक कार्यों का वास्तविक उद्देश्य पूरा हो सकेगा।कार्यक्रम का समापन भजन गायन एवं संकीर्तन के साथ हुआ। इस अवसर पर डॉ.विकाश मिश्रा डॉ सीमा मिश्रा डॉ.सविता कुलश्रेष्ठ डॉ. राजीव कुलश्रेष्ठ अनीता आचार्य आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.