• Sun. Feb 15th, 2026

टक्कर मारकर कार को खींचती ले गई तेज रफ्तार बस, हादसे में कथावाचक की दर्दनाक मृत्यु

ByVijay Singhal

Nov 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन के थाना जमुनापार क्षेत्र में मथुरा-बरेली बाइपास पर एक बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी। इसमें घटना स्थल पर कथावाचक की मृत्यु हो गई। पत्नी का फोन आने पर पुलिस कर्मियों ने उनकी पहचान कर स्वजन को सूचना दी। कथावाचक मनीष शास्त्री निवासी नगला तेजा मंगलवार रात दो बजे कोसीकलां से शादी कराकर वापस घर लौट रहे थे। थाना जमुनापार क्षेत्र में सिहोरा के समीप मथुरा-बरेली बाइपास से कार को उतारते समय पीछे से डबल डेकर बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार घटनास्थल से तीन सौ मीटर तक बस में फंस कर खिंचती चली गई। बस में बैठीं सवारियों में चीख-पुकार मच गई। बाइपास पर गश्त कर रही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। बस चालक घटनास्थल से गायब हो गया। पुलिस ने कार से चालक को निकाला। इसमें कथावाचक मनीष शास्त्री की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई। डबल डेकर बस दिल्ली से मध्य प्रदेश भोपाल जा रही थी। इसमें 60 सवारियां सवार थीं। मृतक के भाई पवन कुमार ने अज्ञात बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जमुनापार थाना प्रभारी विदेश कुमार ने बताया कि प्रार्थना-पत्र मिलने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.