• Mon. Feb 16th, 2026

दो बच्चों की मां को इंस्टा से हुई मुलाकात पर चढ़ा इश्क का बुखार, मिर्जापुर छोड़कर मथुरा में प्रेमी के पास पहुंची,

ByVijay Singhal

Apr 12, 2023
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मिर्जापुर जिले की एक महिला को इंस्ट्राग्राम पर प्यार का बुखार चढ़ गया। वह पति समेत दो बच्चों को छोड़कर वह टैंटीगांव में प्रेमी युवक के पास आ गई। तलाश करते आए स्वजन इलाका पुलिस की मदद से समझा-बुझा कर महिला को अपने साथ ले गए। मिर्जापुर जिले में थाना अहरौरा के गांव बेलखरा की रहने वाली महिला 26 वर्षीय को इंस्टाग्राम पर टैंटीगांव के युवक से दोस्ती हो गई थी। दोनों के बीच बातें होने लगीं और देखते ही देखते उनके बीच प्यार परवान चढ़ गया। दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसम व वायदे करने बैठे। एक माह पहले पति और बच्चों को छोड़ कर महिला अपने प्रेमी युवक के पास टैंटीगांव चली आई और उसके घर पर उसकी पत्नी के रूप में रहने लगी। दूसरी ओर तलाश के बाद महिला का पता न चलने पर स्वजन ने उसके गायब होने की रिपोर्ट थाना अहरौरा में दर्ज करा दी थी। स्वजन को महिला के टैंटीगांव में होने का पता चल गया। सोमवार को मिर्जापुर से आए स्वजन ने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस उक्त महिला को प्रेमी के घर से बरामद कर लिया। बताते हैं कि महिला को लेकर प्रेमी के घर में भी क्लेश हो रहा था। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि मिर्जापुर से गायब महिला टैंटीगांव में प्रेमी युवक के घर मिली है। समझाने बुझाने पर महिला अपने स्वजन के साथ चली गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.