• Fri. Feb 20th, 2026

किसान को बंधक बना दो भैंस चोरी कर ले गये बदमाश

ByVijay Singhal

Jan 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नोहझील थाना क्षेत्र के गांव बलीपुर में रात नौहरे में सो रहे किसान को बंधक बनाकर बदमाश उसकी दो कीमती भैंस चोरी कर ले गये। किसान के शोर मचाने के प्रयास पर तमंचे से धमका दिया। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर मामले की जानकारी कर बदमाशों की तलाश कर रही है। गांव बलीपुर निवासी किसान इन्द्रजीत ने पुलिस को सूचना दी कि वह अपने पशुओं की रखवाली को नौहरे में सो रहा था। देर रात नौहरे में आये कुछ बदमाशों ने भैंस खोलने का प्रयास किया। इसकी जानकारी होने पर उसने शोर मचाना चाहा तो बदमाशों ने उस पर तमंचा तान जान से मारने की धमकी देते हुए चारपाई पर हाथ-पैर बांध दिये और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद बदमाश नौहरे में बंधी उसकी कीमती दो भैंसों को अपने वाहन में लादकर ले गए। सुबह घर से पशुओं को चारा डाल कर सानी करने आयी पत्नी ने उसे बंधन मुक्त किया और इसकी जानकारी परिजनों को दी और पुलिस को डायल-112 पर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। नौहरे से पशुओं को ले जाने की जानकारी होने पर मौके पर ग्रामीणों का हुजूम लग गया।  बाजना चौकी प्रभारी अरविंद सिवाल ने पुलिस टीम के साथ मौका मुआयना कर मामले की जानकारी की। चौकी प्रभारी ने बताया कि पशु चोर किसान को बांध कर दो भैंस चोरी कर ले गये हैं। पीड़ित ने तहरीर पुलिस को दी है। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.