• Wed. Feb 11th, 2026

व्रन्दावन में महिला श्रद्धालु का पर्स छीनकर भागे बदमाश

ByVijay Singhal

Jan 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में मंदिरों की नगरी में दर्शन को आने वाले श्रद्धालुओं के साथ चोरी, लूट और छिनैती की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। पुलिस श्रद्धालुओं को सुरक्षित महसूस नहीं करा पा रही है, जबकि धर्म नगरी को सेफ सिटी बना देने का दावा किया जा रहा है। गाडीगढ़, रघुनाथ टेम्पल के पास, थाना सतवारी, जम्मू निवासी खजूरिया पुत्र रुपलाल खजूरिया मंदिरों की नगरी में दर्शन करने के लिये आये थे। आठ जनवरी को वह अपनी पत्नी इन्दू शर्मा के साथ प्रेम मन्दिर देखने के बाद ई रिक्शा से होटल की ओर जा रहे थे। रास्ते में टीएफसी पार्किंग के पास रात करीब नौ बजे बाइक पर सवार होकर आये दो युवकों ने इन्दू के हाथ से पर्स छीन लिया और भाग गये। पर्स में दो मोबाइल के अलावा 23 हजार रुपये नकदी थी। घटना के बाद श्रद्धालु कोतवाली पहुंचे और तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने अगले दिन नौ जनवरी को मुकदमा दर्ज कर लिया। बता दें कि बदायूं के थाना फैजगंज बैहटा स्थित ग्राम ढोरनपुर निवासी विक्की शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा की छह-सात जनवरी की रात को प्रेम मंदिर के पास राजन श्रीधाम होटल के पास से कार चोरी हो गई थी। इसी दिन बरेली की सदाना कालोनी निवासी गुरुशा गांधी की कार थार परिक्रमा मार्ग में आनंदवाटिका स्थित श्रीदरबार गेस्ट हाउस के बाहर से चोरी हो गई। इससे पूर्व इटावा के भरथना स्थित सिंहपुर निवासी अभिषेक यादव पुत्र शैलेन्द्र यादव का बाइक सवारों ने मोबाइल लूट लिया था। वहीं मंदिरों से श्रद्धालुओं के मोबाइल और पर्स चोरी होने की घटनायें भी बढ़ रही हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.