• Fri. Feb 13th, 2026

दो संतों की मुलाकात, आंखों से निकले आंसू…बयान कर गए दिल की बात

ByVijay Singhal

Dec 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में आंखों में आंसुओं की धारा बस जुबां पर राधा राधा नाम जपते हुए संत प्रेमानंद महाराज ब्रज के विरक्त संत विनोद बाबा से जब मिले तो संत विनोद बाबा भी उन्हें देखकर रोने लगे। दो संतों के इस अद्भुत मिलन को देखकर श्रद्धालु भी भाव विभोर हो गए। करीब एक घंटे तक संत प्रेमानंद महाराज व संत विनोद बाबा के मध्य अध्यात्म को लेकर चर्चा हुई। गुरुवार को ब्रज के विरक्त संत विनोद बाबा सुबह नौ बजे अपने प्रिया कुंज आश्रम पर नित्य की भांति राधा नाम के भजन में मंत्रमुग्ध थे तभी अचानक प्रेमानंद महाराज उनके दर्शन करने उनके आश्रम पर पधारे। संत विनोद बाबा को देख प्रेमानंद महाराज भाव के आंसू रोने लगे तो विनोद बाबा भी उन्हें देखकर रोने लगे। दोनों संतों के अदभुत मिलन को देख श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। करीब दस मिनट तक जमीन में बैठकर दोनों संतों एक दूसरे को निहारते रहे। जिसके बाद संत विनोद बाबा ने प्रेमानंद महाराज के माथे पर चंदन का लेपन कर उनकी आरती उतारी तथा राधारानी परसादी चुनरी उड़ाई। वहीं प्रेमानंद महाराज ने भी विनोद बाबा की आरती उतारी। करीब एक घंटे तक संत प्रेमानंद महाराज प्रिया कुंज आश्रम पर रुके। संत प्रेमानंद महाराज के बारे बोलते हुए विनोद बाबा ने कहा कि आज आप पूरे विश्व में राधा नाम का प्रचार प्रसार कर रहे हो। राधारानी की असीम कृपा हमेशा पर है। संत प्रेमानंद महाराज ने विनोद बाबा से कहा कि वो जल्द दुबारा अपने सभी शिष्यों के साथ उनके आश्रम पर आएंगे। वहीं उनके साथ बैठकर प्रसाद भी ग्रहण करेंगे। वहीं संत प्रेमानंद महाराज के दर्शनों को सैकड़ों की संख्या में भक्त प्रिया कुंज आश्रम में उमड़ पड़े।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.