• Wed. Mar 4th, 2026

मथुरा में शाॅर्ट सर्किट से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में लगी भीषण आग, दो घंटे में पाया जा सका काबू

ByVijay Singhal

Mar 4, 2026
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। बलदेव रोड स्थित लक्ष्मीनगर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग लपटों ने पानी की प्लास्टिक की टंकियों को चपेट में ले लिया। इससे कई टंकियां जलकर खाक हो गई।अग्निशमन ने करीब दो घंटे की मशक्कत में आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट बताया जाता है। बलदेव रोड स्थित लक्ष्मीनगर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बना हुआ है। वेंसपन मिसिगन कंपनी इस प्लांट की देखरेख करती है। इस प्लांट में प्रतिदिन करीब 15 लाख लीटर पानी को शुद्ध करके अलग-अलग तालाबों में छोड़ा जाता है। मंगलवार सुबह तीन बजे प्लांट के इलेक्ट्रिक रूम में अचानक आग लग गई। प्लास्टिक के पाइपों से आग की लपटें तेज हो गईं। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। प्लांट में आग को देख कर्मियों के होश उड़ गए। अग्निशमन को सूचना दी गई। अग्निशमन की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को बुझाने का कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की मशक्कत में कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। आग की चपेट में आने से किनारे पर लगे एक लाख लीटर पानी की टंकियां पूरी तरह से जल गई। 30 हजार लीटर की नौ टंकियों में पांच और 20 हजार लीटर की सभी टंकियों को बचा लिया गया।अग्निशमन अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि सामने आया है कि मशीन के बगल में एक इलेक्ट्रिक रूम बना हुआ है। इसमें शाॅर्ट सर्किट होने से आग लग गई। प्लास्टिक के पाइप होने के कारण आग ने तेजी पकड़ ली थी।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.