• Thu. Feb 12th, 2026

सुपाना गांव का मुख्य द्वार तोड़ा गया:पंडित दुलीचंद कौशिक के नाम का शिलालेख क्ष

ByVijay Singhal

Feb 11, 2026
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गांव सुपाना में उस समय तनाव की स्थिति बन गई जब गांव के मुख्य द्वार को तोड़ने और उस पर अंकित नाम को क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया। यह घटना गांव की पहचान और सम्मान से जुड़े एक प्रतीक को नुकसान पहुंचाने वाली है। यह मुख्य द्वार पंडित दुलीचंद कौशिक के नाम से स्थापित किया गया था। आरोप है कि कुछ नामजद लोगों ने द्वार पर लिखे अक्षरों को तोड़ने का प्रयास किया और गेट को भी नुकसान पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। पंडित दुलीचंद कौशिक के पौत्र रामकिशन शर्मा ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत दी है। उन्होंने शिकायत में संबंधित नामजद व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। रामकिशन शर्मा का कहना है कि यह कृत्य न केवल परिवार बल्कि पूरे गांव की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई करने और मुख्य द्वार की मरम्मत कराकर पुनः सम्मानपूर्वक स्थापित करने की अपील की है। ग्रामीणों ने भी निष्पक्ष जांच और कठोर कदम उठाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। थाना प्रभारी राजकमल सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.